uttar pradesh hindi sansthan bal satiya sangoshthi

जन्म:
तीन अगस्‍त (ऑफीशियल 01-01-1975, लखनऊ)

शिक्षा:
पी-एच.डी. (आधुनिक बाल कथाओं का विवेचनात्‍मक अध्‍ययन, डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर विश्‍वविद्यालय, आगरा)
एम.ए. (हिन्दी), बी.सी.जे., सृजनात्मक लेखन (डिप्लोमा)।

शोध कार्य:
# बच्‍चों के चरित्र निर्माण में बाल कथाओं का योगदान, लघु शोध कार्य (बी.सी.जे., डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्‍वविद्यालय, सागर, म.प्र., वर्ष-1999)
# हिन्‍दी का बदलता स्‍वरूप एवं पटकथा लेखन (उ.प्र. हिन्‍दी संस्‍थान, लखनऊ द्वारा प्रदत्‍त फेलोशिप, वर्ष-2005)
# आधुनिक हिन्‍दी बाल कहानियों का विवेचनात्‍मक अध्‍ययन (पी.-एच.डी., डॉ. भीमराव अम्‍बेदकर विश्‍वविद्यालय, आगरा, वर्ष-2011)
zakir ali rajneesh life moments
लेखन:
कहानी, उपन्यास, नाटक, कविता, रेडियो नाटक, पटकथा/स्‍क्रीनप्‍ले विधाओं में वर्ष 1991 से सतत लेखन।

प्रकाशन:
राष्ट्रीय स्तर की हिंदी की सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में डेढ़ हजार से अधिक रचनाएं प्रकाशित।

अनुवाद:
उर्दू, अंग्रेजी, मराठी एवं बंग्ला भाषा में अनेक रचनाओं का अनुवाद।

कोर्स में संचयन:
विभिन्न राज्यों की स्कूल पुस्तकों में अनेक बाल कहानियां/विज्ञान कथाएं चयनित।

मीडिया लेखन:
दूरदर्शन से अनेक धारावाहिक (मीना, समस्या, मात), डॉक्यूमेंट्री तथा कुकीज़ प्रसारित, आकाशवाणी तथा दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण।

zakir ali rajneesh books
प्रकाशित पुस्तकें:

04 बाल उपन्यास (जिनमें 02 विज्ञान परक बाल उपन्यास, विभिन्न विज्ञान कथाओं के साथ संयुक्त रूप में प्रकाशित), 
17 बाल कहानी संग्रह (जिनमें 03 बाल विज्ञान कथा संग्रह शामिल), 
06 नवसाक्षरोपयोगी कहानी की पुस्तकें, 
07 अंग्रेजी बाल कहानी संग्रह
09 सम्पादित पुस्तकें
01 विज्ञान कथा संग्रह
01 वैज्ञानिक उपन्यास सहित 06 दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित।

कॉलम लेखन:
फरवरी 2011 से जनवरी 2012 तक लखनऊ से प्रकाशित दैनिक 'जनसंदेश टाइम्‍स' में ब्‍लॉग समीक्षा के कॉलम 'ब्‍लॉगवाणी' का नियमित लेखन।

अतिथि सम्‍पादन:
# 'प्रज्ञा साहित्‍य' (त्रै., फर्रूखाबाद, उ0प्र0) के 'बाल साहित्‍य विशेषांक (जनवरी-मार्च, 1996) का अतिथि सम्‍पादन।

# 'बाल साहित्‍य समीक्षा' (मा., कानपुर, उ.प्र.) के बाल साहित्‍यकार शमशेर अहमद खान एवं रमाशंकर केन्द्रित विशेषांक का अतिथि सम्‍पादन।

# 'अंतर्राष्‍ट्रीय ब्‍लॉगर सम्‍मेलन' (27 अगस्‍त, 2012, लखनऊ) के अवसर पर प्रकाशित 'वटवृक्ष' (त्रै.) के 'ब्‍लॉग दशक विशेषांक' (अगस्‍त, 2012) का सह सम्‍पादन।

# जून, 2011 से दिसम्बर, 2020 तक नालंदा, लखनऊ की त्रैमासिक पत्रिका 'प्रारम्‍भ-शैक्षिक संवाद' का अतिथि सम्‍पादन।



पुरस्कार / सम्मान:

अंतर्राष्ट्रीय बॉब्स पुरस्कार, रेडियो डॉयचे वेले, जर्मनी,
अंतर्राष्ट्रीय कथा महोत्सव पुरस्कार, अभिव्यक्ति, शारजाह, यू.ए.ई.
राष्ट्रीय विज्ञान संचार पुरस्कार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार,
विज्ञान परिषद प्रयाग शताब्दी सम्मान, विज्ञान परिषद, प्रयाग,
भातरेंदु पुरस्कार, प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार,
रतन शर्मा स्मृति बालसाहित्य पुरस्कार, रतनलाल शर्मा बालसाहित्य न्यास, दिल्ली,
हरिकृष्ण देवसरे बालसाहित्य पुरस्कार, हरिकृष्ण देवसरे बालसाहित्य न्यास, दिल्ली,

सहित लगभग 03 दर्जन संस्थाओं से पुरस्कृत/सम्मानित।

(पुरस्कारों का विस्तृत विवरण देखें)


संदर्भ ग्रन्‍थ उद्धरण:
International Who's Who of Intellectuals (13th Edition), डंटरनेशनल बायोग्राफिकल सेंटर, कैम्ब्रिज, इंग्‍लैण्‍ड,
Asian/American Who's Who (Vol. V),
Asian Admirable Achievers (Ist Edition),
Asia/Pacific Who's Who (Vol. VII),   
Worldcat Identities, Virtual International Authority File,
वृहद बाल साहित्‍यकार कोश (बाल साहित्‍य सृजन पीठ, इंदौर, म0प्र0),
'मनोरमा इयर बुक' एवं
'उत्‍तर प्रदेश साहित्‍यकार निदर्शिनी' सहित अनेक संदर्भ ग्रन्थ तथा शोध प्रबंध में ससम्मान उदधृत।